PM मोदी के प्लेन को UAE के एयरस्पेस में घुसते हुए यूं किया गया एस्कॉर्ट, सामने आया वीडियो
भारत और UAE के मजबूत होते रिश्तों की खास झलक उस समय देखने को मिली, जब PM Modi के एयरक्राफ्ट के UAE के एयरस्पेस में घुसते ही उसे UAE के F-16 फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया। इसका वीडियो सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। दोनों देशों के बीच इसे बढ़ती स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप और आपसी भरोसे का प्रतीक माना जा रहा है।
वीडियो में एस्कॉर्ट करता दिखा F-16
वीडियो में नजर आ रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के एयरक्राफ्ट के साथ UAE की वायुसेना के अत्याधुनिक F-16 लड़ाकू विमान आसमान में उड़ान भर रहे हैं। जान लें कि किसी राष्ट्राध्यक्ष या अहम विदेशी मेहमान का स्वागत करने के लिए इस प्रकार का एस्कॉर्ट काफी खास माना जाता है। इससे मेजबान देश की ओर से सुरक्षा और सम्मान दोनों का मैसेज दिया जाता है।
PM मोदी के इस दौरे की टाइमिंग है खास
गौरतलब है कि PM मोदी का यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब भारत-UAE के बीच बिजनेस, इन्वेस्टमेंट, एनर्जी और रक्षा सहयोग लगातार बढ़ हो रहा है। पिछले कुछ साल में भारत-यूएई के रिश्ते रणनीतिक साझेदारी के नए लेवल तक पहुंचे हैं। चाहे एनर्जी सिक्योरिटी का मुद्दा हो, टेक्नोलॉजी में निवेश हो या वेस्ट एशिया में स्थिरता की बात हो, दोनों देश एक-दूसरे के करीबी साझेदार बनकर सामने आए हैं।
एस्कॉर्ट से सियासी और कूटनीतिक मैसेज देने की कोशिश
इस प्रकार का सैन्य एस्कॉर्ट महज प्रोटोकॉल का भाग ही नहीं होता है, बल्कि यह इंटरनेशनल फोरम पर सियासी और कूटनीतिक मैसेज भी देता है। UAE की तरफ से पीएम मोदी को दिया गया यह सम्मान हमारे भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और गल्फ देशों के साथ उसके मजबूत होते रिश्तों को दिखाता है।
लोगों की तरफ से भी इंटरनेट पर वायरल वीडियो को लेकर काफी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कई लोग इसे हमारे देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और पीएम मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देख रहे हैं।
