Thu. Jun 11th, 2026

सरकारी नौकरी MGVCL ने निकाली 183 पदों पर भर्ती, 2 जुलाई तक भरें फॉर्म, जान लें फीस, पात्रता और वेतन

मध्य गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने विद्युत सहायक (जूनियर इंजीनियर- इलेक्ट्रिकल) पदों पर भर्ती (MGVCL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जून से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.mgvcl.com/ पर जाकर 2 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को आयु सीमा, पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 183 है। महिलाओं के लिए 57 और पुरुषों के लिए 126 पद खाली हैं। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी और कंपनी में विभाजित किया गया है। GETCO में 22, DGVCL में 27, एमजीवीसीएल में 22, यूजीवीसीएल में 26 और PGVCL में 86 पद खाली हैं। एसटी के लिए 26, एसईबीसी के लिए 29, EWS के लिए 19 औरजनरल के लिए 97 पद खाली हैं। PwD उम्मीदवारों के लिए कुल 92 पद रिजर्व किए गए हैं।

कितनी है फीस?

आवेदन करने के लिए अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 शुल्क का भुगतान करना होगा। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। पेमेंट केवल क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए स्वीकार किया जाएगा। बैंक चार्ज का भुगतान भी करना पड़ सकता है। डिमांड ड्राफ्ट, मनी ऑर्डर, पोस्टल ऑर्डर, चेक इत्यादि के जरिए भुगतान की अनुमति नहीं होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास रेगुलर मोड में इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक में बीeए या बीटेक की डिग्री किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए। आखिरी सेमेस्टर या आखिरी साल में न्यूनतम 55% अंक होना भी अनिवार्य है। कंप्यूटर ऑपरेशन का नॉलेज भी होना चाहिए। इसके अलावा इंग्लिश और गुजराती दोनों भाषाओं में अच्छी पकड़ होना भी जरूरी है। अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है, जिसमें ईडब्ल्यूएस को भी शामिल किया गया है।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। सीबीटी-1 परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न भी पूछे जाएंगे। रीजनिंग से संबंधित 15, क्वांटिटी एप्टिट्यूड से संबंधित 15, इंग्लिश से संबंधित 20, गुजराती से संबंधित 20, जनरल नॉलेज से संबंधित 10 और कंप्यूटर नॉलेज से संबंधित 20 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। प्रश्न पत्र इंग्लिश और गुजराती दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों को ही सीबीटी- 2 में शामिल होने की अनुमति होगी, जो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से संबंधित होगा। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे औरकुल अंक भी 100 होंगे।

कितना वेतन मिलेगा?

जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल पद पर नियुक्ति के बाद एक साल तक 48,000 रूपते प्रतिमाह वेतन मिलेगा। दूसरे साल 50,700 रुपये प्रतिमा वेतन मिलेगा। 2 साल के बाद वेतन हर महीने 45,000 रुपये से लेकर 1,01,200 रुपये तक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *