Fri. Jun 12th, 2026

CBI की कार्रवाई, सेंट्रल बैंक सहायक प्रबंधक 10000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, कियोस्क की अनुमति के बदले मांगे थे पैसे

मध्यप्रदेश के शहडोल में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीबीआई की टीम ने एक सेंट्रल बैंक के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने यह रिश्वत बैंकिंग कियोस्क संचालन की अनुमति देने के एवज में मांगी थी।

जानकारी के अनुसार, शहडोल निवासी दीपेंद्र सिंह ने क्षेत्र में चार बैंकिंग कियोस्क संचालित करने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन किया था। इसके एवज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय शहडोल में पदस्थ सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा ने 10 हजार रुपये की मांग की थी, जिसकी शिकायत दीपेंद्र ने सीबीआई की जबलपुर इकाई से की। पुलिस अधीक्षक एसके राठी के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए।

इसके बाद 11 जून 2026 को सीबीआई ने ट्रैप की योजना बनाकर और आरोपी सहायक प्रबंधक को 8 सदस्यीय टीम ने गुरुद्वारे के पास रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ​गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने आरोपी बैंक अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में जुटी सीबीआई टीम ने आरोपी सहायक प्रबंधक के ग्वालियर स्थित निवास पर भी छापेमारी की है। गुरुवार देर रात सीबीआई इस मामले से जुड़े अन्य दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर करती रही। अब ​सीबीआई की टीम द्वारा आरोपी अधिकारी को जबलपुर स्थित विशेष सीबीआई अदालत (CBI Court) में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *