Tue. Jun 16th, 2026

बिहार पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, 14 स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन, देखें रूट और टाइमिंग

बिहार में आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यहां दानापुर मंडल की ओर से 16 और 17 जून को अलग-अलग रूट पर 14 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इससे अभ्यर्थियों को आने जाने में सुविधा होगी।

इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी केंद्रों तक सुगम और सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे। 16 जून की रात से पटना और पटना साहिब इलाके से मिथिलांचल, सीमांचल, चंपारण और मगध के लिए ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। चलिए इन ट्रेनों का रूट और टाइमिंग जान लेते हैं।

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए ट्रेन

16 जून से चलाई जाने वाली इन ट्रेनों में किशनगंज, नौगछिया और अररिया के लिए पाटलिपुत्र से। वहीं नरकटियागंज और भभुआ के लिए पटना जंक्शन से विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। ये ट्रेन बेगूसराय, कटिहार, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गया, मोतिहारी, डेहरी और सासाराम जैसे स्टेशनों से गुजरेगी।

वापसी के लिए नौ ट्रेन

17 जून को परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों की वापसी को देखते हुए 9 विशेष ट्रेन चलाई जाने वाली है। इसमें पटना से गया बक्सर, बक्सर से पटना और दानापुर, गया से किउल, किउल से गया, बख़्तियारपुर से राजगीर, राजगीर से बख़्तियारपुर के बीच विशेष ट्रेनिंग चलाई जाएगी। यह सभी नवादा, नालंदा, शेखपुरा और बिहारशरीफ जैसे प्रमुख स्टेशनों के रास्ते चलेगी।

16 जून की ट्रेन

पाटलिपुत्र से किशनगंज के लिए रात 8:00 बजे।

पटना जंक्शन से नरकटियागंज के लिए रात 9:00 बजे।

पाटलिपुत्र से अररिया के लिए रात 10:00 बजे।

पाटलिपुत्र से नौगछिया के लिए रात 11:00 बजे।

पटना जंक्शन से भभुआ के लिए राय 11.30 बजे।

17 जून की ट्रेन

पटना जंक्शन से गया के लिए सुबह 7:15 बजे।

बक्सर से पटना के लिए शाम 6:00 बजे।

बक्सर से दानापुर के लिए दोपहर 1:30 बजे।

किउल से गया के लिए दोपहर 12.30 बजे।

गया से किउल के लिए शाम 5.30 बजे।

बख्तियारपुर से राजगीर के लिए सुबह 8:00 बजे शाम 3:30 बजे।

राजगीर से बख़्तियारपुर के लिए दोपहर 1:00 बजे और शाम 6:15 बजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed