बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली 86 पदों पर भर्ती, 6 जुलाई तक करें आवेदन, जानें फीस, पात्रता और वेतन
पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर पदों पर भर्ती (BOB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो चुकी है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bankofbaroda.bank.in/ पर जाकर 6 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवार को पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन इत्यादि सुनिश्चित कर लें। इसीलिए फॉर्म भरने से पहले से अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 86 है। वैकेंसी को अलग-अलग पोस्ट और कैटेगरी में विभाजित किया गया है। सीनियर मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट के लिए चार, सीनियर मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट के लिए 38, चीफ मैनेजर क्रेडिट एनालिस्ट के लिए एक, सीनियर मैनेजर से सी एंड आईसी रिलेशनशिप के लिए 36 और चीफ मैनेजर सी एंड आईसी के लिए 7 पद खाली हैं। जनरल के लिए 7, ईडब्ल्यूएस लिए 20, ओबीसी के लिए 23, एसटी के लिए 19 और एससी के लिए 17 पद रिजर्व किए गए हैं।
इतनी है फीस
आवेदन करने के लिए जरनल/EWS/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 850 रुपये प्लस पेमेंट गेटवे चार्जेस का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/PwD/एक्स सर्विसमैन/DESM/ महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये प्लस पेमेंट गेटवे चार्जेस है।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी क्षेत्र में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन के साथ-साथ फाइनेंस या फाइनेंस से समक्ष विशेषज्ञता के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा CA/CMA/CS/CFA योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास तीन से लेकर 8 साल का अनुभव भी होना चाहिए, जो उसे पद पर निर्भर करेगा जिसके लिए आप आवेदन करने वाले हैं।
आयु सीमा
- मैनेजर क्रेडिट एनालिस्ट- 25 से लेकर 30 साल
- सीनियर मैनेजर क्रेडिट एनालिस्ट- 28 से लेकर 35 साल
- चीफ मैनेजर क्रेडिट एनालिस्ट- 32 से लेकर 42 साल
- सीनियर मैनेजर सी एंड आईसी रिलेशनशिप- 28 से लेकर 35 साल
- चीफ मैनेजर सी एंड आईसी रिलेशनशिप- 32 से लेकर 42 साल
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट और ग्रुप डिस्कशन या इंटरव्यू के आधार पर होगा। साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन उम्मीदवारों के पर्सनालिटी, कम्युनिकेशन और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल को चेक करने के लिए आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसकी अवधि 150 मिनट होगी। इसमें कुल 4 सेक्शन शामिल होंगे-रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटी एप्टिट्यूड और प्रोफेशनल नॉलेज। कुल प्रश्नों की संख्या 150 होगी। कुल अंक 225 होंगे। प्रोफेशनल नॉलेज में प्रश्नों की संख्या 75 होगी। जबकि बाकी अन्य सेक्शन में 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। सेक्शन-1, 2 और 3 को मिलाकर 75 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रोफेशनल नॉलेज टेस्ट की अवधि 75 मिनट होगी।
कितना वेतन मिलेगा?
मैनेजर पदों पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 64,420 रुपये से लेकर 93,960 तक वेतन मिलेगा। वहीं सीनियर मैनेजर पदों पर नियुक्ति के बाद वेतन 50,920 रुपये से लेकर 1,05, 280 रूपये होगा। चीफ मैनेजर पदों पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 102300 रुपये से लेकर 1,20,940 रूपये तक वेतन मिलेगा।
