Sun. Jun 21st, 2026

लितपुर में बनेगा Pharma Park, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा, पढ़ें क्यों कहा “ललितपुर ना छोड़िये जब तक…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ललितपुर पहुंचे उन्होंने यहाँ विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण किया और योजनाओं के लाभार्थियों को चैक वितरित किये, उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जिस ललितपुर को पिछली सरकारों ने उपेक्षित छोड़ दिया था हमारी सरकार वहां विकास की गंगा बहा रही है, योगी ने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश का पहला फार्मा पार्क ललितपुर में बन रहा है इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, योगी ने क्षेत्र में प्रचलित पुरानी कहावत..ललितपुर ना छोड़िये जब तक मिले उधार को लेकर भी बड़ी बात कही।

योगी ने कहा आज ललितपुर बदल चुका है कभी एक कोने में उपेक्षित सा पड़ा ललितपुर पिछली सरकारों का दंश तो झेलता ही था विकास की योजनाओं से कोसों दूर भी था, यहाँ ना सड़क, ना बिजली थी महिलायें अपने सिर पर पानी का घड़ा उठाते उठाते जिंदगी बिता देती थी, सिंचाई की सुविधा नहीं थी, गरीब के लिए आवास की सुविधा नहीं थी, यहाँ के संसाधनों पर कुछ चंद लोग लूट करते थे लेकिन अब ये संभव नहीं है।

ललितपुर में बनेगा UP का पहला फार्मा पार्क 

योगी ने कहा मुझे आज ये बताते हुए ख़ुशी है कि अब ललितपुर नवाचार के लिए जाना जा रहा है यहाँ प्रदेश की पहली गौशाला  बनी और ये बताया कि सरकार भी गौशाला का संचालन कर सकती है, अब तो ललितपुर में मेडिकल कॉलेज भी है , अटल आवासीय विद्यालय भी है, उन्होंने घोषणा की कि अब उत्तर प्रदेश का पहला फार्मा पार्क भी ललितपुर में बनने जा रहा है, इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

ललितपुर ना छोड़ियो …. अब ये कहावत बदल गई 

योगी ने कहा आज मैं यहाँ मंच पर देख रहा था डबल इंजन सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चैक का वितरण हो रहा था सीएम युवा योजना के माध्यम से युवा उद्यमी बनाये जा रहे थे तब मुझे याद आ रहा था जो हमारे पूर्वजों ने कहा था ..ललितपुर ना छोड़ियो..जब तक मिले उधार… इसलिए अब आपको उधार लेने की जरूरत नहीं है अब तो सरकार आपको दे रही है, ये पैसा गारंटी मुक्त , ब्याज मुक्त है आप अपना उद्योग लगाइए, इसका कुछ भाग सरकार देगी और जो बचेगा वो आप वापस लौटाइये।

प्रदेश की 25 करोड़ जनता हमारे लिए परिवार के समान है

योगी ने कहा हम जब विकास की बात करते हैं तो कहते हैं प्रदेश की 25 करोड़ जनता हमारा परिवार है उसका विकास, उसकी सुरक्षा, उसके सम्मान की रक्षा करना हमारा दायित्व है और इसका निर्वाह हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ करते हैं लेकिन समाजवादी पार्टी के लिए केवल सेफई ही परिवार था कांग्रेस के लिए दिल्ली का उनका परिवार ही सबकुछ था। इन लोगों ने हर जिले में एक एक माफिया बैठा दिए थे ये माफिया इनके लिए अवैध वसूली करते थे, जनता की गाढ़ी कमाई पर डकैती डालते थे, अवैध खनन, वनों की अवैध कटाई करते थे, गौ तस्करी करते थे, इन लोगों ने प्रदेश के लोगों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *