Tue. Jun 23rd, 2026

4 साल बाद लौट रहा है लॉकअप सीजन 2, सामने आए पहले तीन धमाकेदार कंटेस्टेंट्स के नाम

फेमस रियलिटी शो लॉकअप अपने दूसरे सीजन के साथ जल्द ही वापसी करने वाला है। दरअसल 4 साल बाद एकता कपूर को नेटफ्लिक्स पर अपने इस शो के साथ धमाकेदार वापसी करते हुए देखा जाने वाला है। इस बार शो की होस्टिंग रितेश देशमुख और फराह खान के हाथों सौंपी गई है। अब दर्शकों के बीच इस बात का उत्साह है कि उन्हें कौन से सितारे शो में देखने को मिलने वाले हैं।

किसी भी रियलिटी शो में अक्सर उन सितारों की मौजूदगी देखने को मिलती है जिनका कंट्रोवर्सी से पुराना नाता रहा है। एकता कपूर के विवादित रियलिटी शो में भी कुछ ऐसे ही चेहरे नजर आने वाले हैं। तीन कंटेस्टेंट के नाम से पर्दा उठ चुका है और यह तीनों ही कहीं ना कहीं विवादों और लाइमलाइट का हिस्सा रहे हैं।

लॉकअप सीजन 2 के कंटेस्टेंट

मुंबई में बीते दिन लॉकअप सीजन 2 का एक इवेंट आयोजित किया गया था। यहां शो के पहले तीन कंटेस्टेंट्स के नाम पर मुहर लगा दी गई है। अगर पहले नाम की बात करें तो वह कोई और नहीं बल्कि एकता कपूर से पंगा लेने वाले टेलीविजन के मशहूर एक्टर राम कपूर हैं। अपने अब तक के इतने लंबे करियर में उन्हें पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनते हुए देखा जाने वाला है। वह टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा एटीट्यूड में रहने वाले सितारों में से एक हैं।

पामेला का दिखेगा जलवा

इससे शो की दूसरी कंफर्म कंटेस्टेंट कुछ दिनों पहले तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के साथ शो देसी ब्लिंग में नजर आईं पामेला सेरेना हैं। वो दुबई बेस्ड सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं, जो किसी भी सिचुएशन में ड्रामा क्रिएट कर सकती हैं। देसी ब्लिंग में भी उन्हें आग में घी डालने का काम करते हुए देखा गया।

नायरा होगी लॉकअप में बंद

इस शो की तीसरी कंफर्म कंटेस्टेंट मशहूर टेलीविजन शो यह रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा यानी शिवांगी जोशी हैं। इंडस्ट्री में काम करते हुए उन्हें कई साल हो गए हैं लेकिन कभी भी उनका नाम किसी लड़ाई झगड़े या कंट्रोवर्सी में नहीं आया है। अब वो कंट्रोवर्सी से घिरे हुए सितारों के बीच शो में किस तरह सर्वाइव करेंगी यह देखने वाली बात है।

 

ये सितारे आ सकते हैं नजर

शो में शामिल होने वाले तीन सितारों के नाम तो कंफर्म हो गए हैं। लेकिन इनके अलावा आकांक्षा चौधरी, कुशा कपिला, सुनीता आहूजा, धीरज धूपर, योगेश रावत जैसे सितारे भी लॉकअप में बंद हो सकते हैं। अभी इनके नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि लॉकअप सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर 27 जून 2026 से ऑनएयर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed