Wed. Jun 24th, 2026

पुलिस इंस्पेक्टर्स के तबादले, उच्च पद कार्यवाहक प्रभार के लिए बनी छानबीन समिति में संशोधन, आदेश जारी

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने निरीक्षकों के तबादलों का आदेश जारी किया है, इस सूची में तीन इंस्पेक्टर्स के नाम हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है, इसके अलावा पुलिस मुख्यालय ने उच्च पद पर कार्यवाहक प्रभार सौंपने के लिए बनाई गई छानबीन समिति का संशोधित आदेश जारी किया है।

इन निरीक्षकों के हुए तबादले 

  • कार्यवाहक निरीक्षक संतोष कुमार धुर्वे को पीटीएस उमरिया से जिला सतना पदस्थ किया गया है।
  • कार्यवाहक निरीक्षक सोनल सिंह को पीटी एस रीवा से जिला मैहर पदस्थ किया गया है।
  • निरीक्षक शैलेंद्र सिंह मुकाती को जिला इंदौर (शहर) से जिला इंदौर (देहात) पदस्थ किया गया है।

निर्धारित समयावधि ने ज्वाइन करने के निर्देश 

मुख्यालय ने कहा है कि निरीक्षकों को कार्य का आवंटन उनकी जॉइनिंग के बाद संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक करेंगे, आदेश में कहा गया है कि ट्रांसफर किये गए पुलिस अधिकारी तबादला नीति के अनुसार निश्चित समयावधि में कार्यमुक्त होकर नई पदस्थापना पर ज्वाइन करें और मुख्यालय को सूचित करें।

छानबीन समिति का संशोधित आदेश 

पुलिस मुख्यालय ने सूबेदार से रक्षित निरीक्षक, उप निरीक्षक से निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक स्तर के कर्मचारियों को उच्च पद के लिए कार्यवाहक प्रभार सौंपने के लिए गठित की गकी छानबीन समिति में संशोधन किया है और संशोधित आदेश जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *