Wed. Jul 1st, 2026

CBSE बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 की तारीख बदली LOC सबमिशन प्रक्रिया शुरू, अहम नोटिस जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 30 जून को कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा (CBSE Board 12th Supplementary Exam 2026) को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जिसमें LOC सबमिशन का शेड्यूल, नियम और पूरक परीक्षा की संशोधित तारीख की जानकारी दी गई है। इसी के साथ बोर्ड ने कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए हैं। स्कूलों को दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।

प्राइवेट स्टूडेंट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिसे लिए सीबीएसई ने लिंक भी एक्टिव कर दिया है। ऐसे रेगुलर स्टूडेंट जिन्हें कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, उनके लिए एलओसी जमा करने की जिम्मेदारी स्कूलों की होगी।

क्या हैं नियम?

ऐसे उम्मीदवार जो पहली बार 2026 बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं और उन्हें कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है , उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। ऐसे उम्मीदवार जो किसी एक विषय में अपना परफॉर्मेंस सुधारना चाहते हैं, उन्हें भी इसमें शामिल होने का मौका दिया जाएगा। 2025 बोर्ड परीक्षा में जिन छात्रों को पहली बार कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, उनके लिए यह तीसरा और आखरी मौका होगा। इसके बाद उन्हें प्राइवेट कैंडिडेट के तौर पर पूरक परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी।

कब होगी सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा?

सीबीएसई ने पूरक परीक्षा के लिए तारीख में भी बदलाव किया है। 90 विषयों के लिए 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 28 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले परीक्षा 15 जुलाई को निर्धारित की गई थी। जल्द ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इससे संबंधित नोटिस सीबीएसई अलग से जारी करेगा। यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलती है, तो स्कूलों को बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय बोर्ड को संपर्क करने की करने की सलाह दी गई है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

LOC प्रक्रिया का शेड्यूल और फीस 

कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एलओसी जमा करने की प्रक्रिया 30 जून से लेकर 8 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। भारत के सभी स्कूलों के लिए 320 रुपये प्रति विषय शुल्क का भुगतान करना होगा। नेपाल के स्कूलों के लिए शुल्क 1100 रुपये प्रति विषय तय किया गया है। भारत के बाहर स्थित सभी स्कूलों के लिए आवेदन शुल्क 2200 रुपये प्रति विषय तय किया गया है। बोर्ड में सभी स्कूलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर एलओसी जमा करने की सलाह दी है। ध्यान रखें की स्कूल परीक्षा संगम पोर्टल पर जाकर सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed