Wed. Jul 1st, 2026

1 जुलाई को NEET UG री-एग्जाम पर संसदीय समिति की अहम बैठक, NTA सुधार पर फोकस, पेश होगी रणनीति

शिक्षा, महिला, बच्चे, युवा और खेल पर डिपार्टमेंट से जुड़ी संसदीय समिति की अगली बैठक 1 जुलाई बुधवार को होने वाली है। इस दौरान नीट यूजी पुनर्परीक्षा प्रक्रिया (NEET UG Re Exam 2026) से सीख और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी तो मजबूत करने के लिए सुधारों पर चर्चा की जाएगी। बैठक की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी। इसमें एनटीए के डायरेक्टर जनरल भी शामिल होंगे।

इसरो के पूर्व अध्यक्ष के.राधाकृष्णन एनटीए के कामकाज में सुधारों की सिफारिश करने के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के प्रमुख हैं। वह पैनल के सामने समिति की सिफारिशों को प्रस्तुत करेंगे। उसका उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को मजबूत करना है। एनटीए में विश्वसनीयता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई बड़े बदलाव हो सकते हैं।

संसदीय समिति की बैठक में  डॉ विनीत जोशी, उच्च शिक्षा विभाग, सचिव और अभिषेक सिंह एनटीए महानिदेशक भी शामिल होंगी। मीटिंग का दूसरा सेशन दोपहर 12:00 के बाद शुरू होगा। इस दौरान एजुकेशन पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर और छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट पर भी अपडेट 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट को लेकर भी बड़ी अपडेट साझा की है। एनटीए ने बताया कि नतीजे तैयारी किए जा रहे हैं, रिजल्ट जल्द जारी होगा। वहीं OMR आंसर शीट की स्कैनिंग भी जारी है। तारीख को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। परीक्षा का आयोजन 21 जून को देश भर के विभिन्न शहरों में किया गया था। प्रश्न पत्र और प्रोविजनल आंसर-की 25 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जारी की गई थी। इस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका 28 जून तक दिया गया था।

फीस रिफंड के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज 

जिन छात्रों ने अब तक फीस रिफंड के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें एनटीए आखिरी अवसर दे रहा है। 30 जून यानि आज रात 11:55 तक उम्मीदवारों को बैंक अकाउंट डिटेल्स कन्फर्म करना होगा। सुधार या बदलाव करने का मौका भी दिया जा रहा है। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके बैंक डिटेल्स को कंफर्म या अपडेट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed