Wed. Jul 1st, 2026

वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में कॉकटेल 2 का कमाल, शाहिद कपूर की फिल्म ने जीता फैंस का दिल

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। ये दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई और कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस की रिकॉर्ड भी तोड़ रही है।

फिल्म की रिलीज को 12 दिन हो चुके हैं और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इसने कमाल  कर दिया है। इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म का दबदबा लगातार बना हुआ है। चले जाते हैं कि आखिरकार इसने कितनी कमाई कर ली है।

कॉकटेल 2 का वर्ल्डवाइड कमाई

कॉकटेल 2 अपनी रिलीज का दूसरा सप्ताह जल्दी पूरा करने वाली है। इसके बाद भी फिल्म की कमाई में कोई कमी नहीं आ रही है। यह बंपर नोट छापते हुए दिखाई दे रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ इसने ग्लोबल लेवल पर भी पहचान बनाई है।

फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 12 वें फिल्म का नेट कलेक्शन 1.85 करोड़ रहा जो इसके 3666 शो से हुआ है। इसी के साथ इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 131.89 करोड़ पर पहुंच गया है। एक तरह से ये 150 करोड़ का आंकड़ा छूने से ज्यादा दूर नहीं है।

इंडिया और ओवरसीज मार्केट में कमाई

12वें दिन के कलेक्शन के बाद इस फिल्म का इंडिया में नेट कलेक्शन 86.75 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 103.45 करोड़ का पहुंच गया है। वहीं ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने 12वें दिन 0.50 करोड़ का कारोबार किया। जिसके बाद इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 28.45 करोड़ हो गया है।

वेलकम टू द जंगल को टक्कर

कॉकटेल 2 के बाद जब अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल रिलीज हुई तो शाहिद की फिल्म की स्क्रीन कम हुई थी। ऐसे में लग रहा था कि शायद फिल्म ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगी। लेकिन कलेक्शन के मामले में की किसी भी तरह से पीछे हटने को तैयार नहीं है। फिल्म की कहानी आज की जनरेशन से कनेक्ट कर रही है और यही इसकी कमाई की वजह भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *