Wed. Jul 1st, 2026

जुलाई से बदल रहे आधार के नियम, अब फ्री में मिलेगी यह सुविधा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

आधार कार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। आज, 1 जुलाई 2026 से आधार कार्ड में ‘ईमेल आईडी’ अपडेट कराने का नियम बदलने जा रहा है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड में रजिस्टर्ड ईमेल आईडी को अपडेट करने की फीस को पूरी तरह माफ कर दिया है। अब अगले 6 महीने तक आधार कार्ड में ईमेल आईडी बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकते हैं।

दरअसल, अब तक आधार कार्ड में अपनी ईमेल आईडी लिंक या अपडेट कराने के लिए ₹75 (GST सहित) का शुल्क देना पड़ता था, जिसे अब अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। यह मुफ्त सेवा 1 जुलाई 2026 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 तक (पूरे 6 महीने के लिए) लागू रहेगी।

इस मुफ्त सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को ‘आधार मोबाइल ऐप’ (mAadhaar) या UIDAI के आधिकारिक डिजिटल माध्यम का उपयोग करना होगा। घर बैठे ऐप के जरिए ईमेल आईडी दर्ज कर ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन के साथ इसे आसानी से अपडेट किया जा सकता है। हालांकि, यह छूट केवल आधार मोबाइल ऐप के जरिए किए गए ईमेल अपडेट पर लागू रहेगी, अन्य माध्यमों पर चार्ज लागू हो सकता है।

आधार कार्ड है एक महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • भारत के नागरिकों के पास राशन कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस और पैन कार्ड के अलावा भी बहुत से दस्तावेजों का होना अनिवार्य होता है, इनमें एक है आधार कार्ड।
  • भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। यह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है।
  • यह 12 अंकों का नंबर एक मल्टीफंक्शनल डॉक्यूमेंट है, जिसमें आपका एड्रेस, जन्म तिथि और अन्य डिटेल रहती है। समय समय पर सुविधानुसार UIDAI आधार के नियमों में बदलाव करता रहता है।

कहां कहां यूज होता है आधार कार्ड

सरकारी योजनाओं, बैंक खाते खोलने, ट्रेन और फ्लाइट टिकट बुकिंग समेत कई कार्यों में किया जाता है। आधार कार्ड में हर व्यक्ति की डेमोग्राफिक जानकारी जैसे नाम, पता, उम्र, लिंग, और बायोमेट्रिक डेटा दर्ज होता है।

  • पहचान और पते का प्रमाण बनाने के लिए
  • सरकारी दस्तावेज़ (पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) बनवाने के लिए।
  • बैंकों में खाता खोलने और KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया के लिए।
  • सिम कार्ड खरीदने के लिए।
  • सरकारी योजनाओं और सब्सिडी योजनाएं (LPG गैस सब्सिडी, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, छात्रवृत्ति) के लिए
  • वृद्धावस्था पेंशन और जनकल्याण योजनाओं का लाभ लेने के लिए
  • बैंक खातों में सीधा सब्सिडी ट्रांसफर (DBT) के लिए
  • पेंशन और भविष्य निधि (EPF) क्लेम करने के लिए
  • म्यूचुअल फंड और बीमा खरीदने में KYC के लिए
  • छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी लाभ लेने के लिए।
  • स्कूल और कॉलेज में प्रवेश के लिए
  • आयुष्मान भारत योजना (स्वास्थ्य बीमा) का लाभ।
  • कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) के लिए आधार लिंक अनिवार्य
  • सरकारी नौकरियों में आवेदन और वेतन के लिए।
  • रेलवे और हवाई यात्रा की टिकट बुकिंग के लिए पहचान पत्र के लिए
  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल्स पर KYC के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *