Tue. Jul 7th, 2026

तड़के 4 बजे अमिताभ बच्चन ने की दिमाग घुमा देने वाली पोस्ट, सोशल मीडिया पर लगी सवालों की झड़ी

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्हें अक्सर अलग अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए देखा जाता है। वैसे बच्चन साहब का अपने विचारों को पेश करने का तरीका काफी अलग है, जिसे समझना कई बार फैंस के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं होता।

अब 7 जुलाई की सुबह 4 बजे यानी आज उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल X पर कुछ ऐसा लिखा, जिससे फैंस हैरान हो गए। एक्टर की ये पोस्ट महानता और उसके धुंधले पड़ने को लेकर थी। फैंस को ये समझ नहीं आया कि आखिरकार वो क्या कहना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर सवालों की झड़ी लग गई और फैंस अपने चहेते सितारे के लिए परेशान भी नजर आए।

अमिताभ बच्चन की पोस्ट

महानायक ने सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर x हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा समय के साथ महानता फीकी पड़ जाती है। इसके बाद उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट की, जिसमें लिखा था क्या समझे? ये देखने के बाद फैंस का दिमाग घूम गया कि आखिरकार वो क्या कहना चाहते हैं।

यूजर्स हुए परेशान

अमिताभ बच्चन की पोस्ट सामने आते ही लोग अपना अपना दिमाग लगाने लगे। कुछ लोगों को लगा कि उनकी पोस्ट होने के कारण हुई आलोचना से जुड़ी हुई है। दरअसल एक्टर ने फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की टीम को जीत की बधाई देते हुए एक नस्लीय टिप्पणी कर दी थी। जिसकी वजह से उनकी कड़ी आलोचना हुई थी। लोगों को लग रहा है कि शायद मेगास्टार को यह बात बुरी लगी है। जिस वजह से उन्हें खरी खोटी सुनाई जा रही है। इस पर एक यूजर ने कहा जो बीत गई से बात गई सर जो भी हो कल फिर आए। आपने कहा सर सिर्फ याद है रह जाती है बाकी कुछ नहीं। एक का कहना था आपकी महानता हमेशा रहेगी आप जैसा फिर कभी कोई नहीं रहेगा। एक यूजर ने एक्टर का हौसला बढ़ाते हुए कहा समय के साथ महानता भले ही धुंधली पड़ जाए। लेकिन विरासत हमेशा बनी रहती है। कुछ नाम ऐसे होते हैं जिन्हें समय बीत जाने के बाद भी याद रखा जाता है।

क्या थी फ्रांस वाली टिप्पणी

अमिताभ बच्चन तब निशाने पर आए थे जब उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस की जीत पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने लिखा था अब कह ही देते हैं फ्रांस की वर्ल्ड कप 2026 फुटबॉल टीम.. फ्रांस की टीम। टीम में 11 खिलाड़ी 10 काले और एक गौरा। ब्लैक की ताकत। उनकी इस पोस्ट पर बवाल मच गया था और यूजर्स ने उन्हें जमकर सुनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed