Mon. Jul 6th, 2026

दिल्ली के बिट्टू से बॉलीवुड के धुरंधर तक, जन्मदिन पर जानें रणवीर सिंह के शानदार सफर की कहानी

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। लाखों दिलों की धड़कन ये सितारा आज 41 साल का हो गया है। फिल्म इंडस्ट्री में उनका सफर काफी शानदार रहा है। बॉक्स ऑफिस पर अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ना हो या फिर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल तक पहचान दिलाना, हर जगह एक्टर ने सफलता के झंडे गाड़े हैं।

साल 2010 में अनुष्का शर्मा के साथ बैंड बाजा बारात के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह ने दर्शकों के बीच एक खास पहचान हासिल की है। जब उनकी पहली फिल्म आई थी तब कोई सोच भी नहीं सकता था कि दिल्ली का बिट्टू बॉलीवुड का धुरंधर बन जाएगा। लेकिन अपनी मेहनत से उन्होंने एक खास पहचान लोगों के बीच बनाई है। चलिए आज हम आपको उनके कुछ रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं।

कैसा रहा करियर

6 जुलाई 1985 को जन्मे रणवीर सिंह हिंदी सिनेमा के सबसे सफल और वर्सटाइल एक्टर में से एक हैं। उन्होंने अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी से टेलीकम्युनिकेशन और थिएटर में डिग्री हासिल की है। एक्टिंग करने से पहले उन्होंने मुंबई में विज्ञापन एजेंसी के लिए कॉपीराइटर के रूप में भी काम किया है। 2010 में अपना करियर शुरू करने के बाद उन्होंने अब तक पांच फिल्म फेयर पुरस्कार अपने नाम किए हैं। बैंड बाजा बारात से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद उन्हें लेडिस वर्सेस रिकी बहल और लुटेरा जैसी फिल्मों में देखा गया। 2013 में उनके हाथ संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला लगी जो उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच एक मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

एक्टर की निजी जिंदगी

रणवीर सिंह की प्राइवेट लाइफ की बात करें तो वह एक सिंधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी दादी 1950 और 1960 के दशक की मशहूर अभिनेत्री थी, जिनका नाम चांद बर्क था। उन्होंने बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ 2018 में शादी की है। दोनों की एक बेटी दुआ है, जिसका जन्म 2024 में हुआ था। अप्रैल 2026 में इस कपल ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के बारे में अनाउंस किया है।

एक्टर के रिकॉर्ड्स

1000 करोड़ क्लब की शुरुआत

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन रणवीर सिंह ऐसे पहले हीरो हैं, जिनकी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। इसके पहले किसी भी बॉलीवुड फिल्म का आंकड़ा यहां तक नहीं पहुंचा था।

सबसे लंबी फ्रेंचाइजी के हीरो

फिल्म इंडस्ट्री में वैसे तो कई फ्रेंचाइजी बनती है लेकिन दर्शकों के दिलों पर लंबे समय तक राज करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। रणवीर ने यह भी कल दिखाया है और उनकी धुरंधर फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। उनका ये रिकॉर्ड बताता है कि उनके किरदार दर्शकों को प्रभावित करते हैं।

बनाए ये रिकॉर्ड्स

रणवीर सिंह धुरंधर फ्रेंचाइजी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म भी है। इस एक्शन ब्लॉकबस्टर ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन देश में सभी भाषाओं को मिलाकर 145 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया था। इसके अलावा ओटीटी की दुनिया में भी रणवीर ने धूम मचाई। डिजिटल दुनिया में धुरंधर सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड डेब्यू फिल्म बनी। पहले वीकेंड में इसे 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल हुए। वहीं ग्लोबल रीच के मामले में भी एक्टर कम नहीं हैं। पद्मावत हो, रॉकी और आने की प्रेम कहानी धुरंधर या धुरंधर द रिवेंज उनकी चारों फिल्मों ने उत्तरी अमेरिका में 10 मिलियन से ज्यादा का बिजनेस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed