आमिर खान की शादी के बाद वायरल हुआ सलमान का वीडियो, बोले- वो परफेक्ट शादी करते रहेंगे
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। ये दोनों लंबे समय तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे और परिवार तथा दोस्तों के बीच रजिस्टर मैरिज में बंधे हैं। सोशल मीडिया पर हर जगह बधाई का तांता लगा हुआ है।
आमिर खान को मिल रही शुभकामनाओं के बीच सलमान खान का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो आमिर और अपनी शादी के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। अब एक्टर की तीसरी शादी के बाद लोग जमकर इसे शेयर कर रहे हैं।
आमिर की शादी पर कपिल की चुटकी
सलमान खान का ये वीडियो उस समय का है। जब वह कॉमेडी शो द कपिल शर्मा में पहुंचे थे। हमेशा की तरह यहां हंसी मजाक का माहौल दिखाई दे रहा था। इसी बीच कपिल सलमान से आमिर की शादी के बारे में बात करते हुए कहते हैं “आमिर सर ने सबको अपनी गर्लफ्रेंड से इंट्रोड्यूस कराया है। आप उनसे 6 महीने छोटे हैं। वो रुक नहीं रहे, आप कर नहीं रहे।”
क्या बोले थे सलमान
कपिल की बात सुनकर सलमान खान मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा “देखो यार आमिर की बात अलग है। वह आउटस्टैंडिंग पर्सनालिटी और पूरी दुनिया उसे परफेक्शनिस्ट मानती है। जब तक वह शादी को पूरी तरह परफेक्ट नहीं बना लेंगे तब तक करते ही रहेंगे। इसके बाद भाईजान जमकर हंसते हुए दिखाई दिए थे।
मेरी शादी से क्या फायदा: सलमान
उन्होंने ये भी कहा थी कि “मेरी शादी के पीछे आप लोग क्यों पड़े हैं, इससे आप लोगों को क्या फायदा है। एक्टर ने कहा था कि मैं कई बार ये सोचता हूं कि मेरी शादी से आपको क्या मजा आ रहा है, कि मैं आपके लिए सुहागरात मना रहा हूं। आपको इतनी खुशी हो रही है कि मैं बर्बाद हो जाऊं। पहले हस्बैंड वाइफ एक दूसरे के लिए जो त्याग करते थे। जो टॉलरेंस का एक फैक्टर है, अब तो खर्राटे ओर टांग पर तलाक हो जाते हैं।” ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
आमिर खान ने की रजिस्टर्ड मैरिज
रविवार को आमिर खान ने बांद्रा स्थित अपने घर में गौरी के साथ बहुत ही सादगी के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की। यह शादी समारोह बिल्कुल प्राइवेट था। जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी की तस्वीर में दोनों को पेपर्स पर साइन करते नजर आए। इस मौके पर एक्टर के तीनों बच्चे जुनैद खान, इरा खान और आजाद राव को मौके पर देखा गया। गौरी के बेटा भी इस दौरान मौजूद रहा। आमिर के दामाद नूपुर शिखरे और उनकी मां जीनत हुसैन को भी शादी में शामिल होते हुए देखा गया। यहां मुकेश अंबानी, आशुतोष गोवारिकर, एली अवराम, इरफान पठान और राज ठाकरे जैसे चेहरे कपल को बधाई देते दिखाई दिए।
