Wed. Jul 8th, 2026

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की फाइनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 21 जुलाई तक रहेगी उपलब्ध

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की 7 जुलाई 2026 को जारी कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स भी उपलब्ध करा दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) में भाग लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने प्राप्तांक और अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

ध्यान रहे ​उम्मीदवार अपनी फाइनल आंसर की, क्वेश्चन पेपर और स्कोरकार्ड 21 जुलाई 2026 की शाम 6:00 बजे तक ही ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस तय समयसीमा के बाद पोर्टल से लिंक हटा दिया जाएगा और किसी भी परिस्थिति में व्यक्तिगत अनुरोध पर यह दस्तावेज दोबारा उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी रिस्पॉन्स शीट का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 के बीच किया गया था, जिसके बाद 19 जून 2026 को इसके लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए थे। अब आयोग ने फाइनल आंसर की के साथ-साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी लाइव कर दिए हैं।

कैसे देखें आंसर की और स्कोरकार्ड

  • सबसे पहले स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • ​होमपेज के ऊपरी दाएं कोने में दिए गए ‘Login’ बटन पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड (जो एडमिट कार्ड पर दर्ज है) दर्ज करके लॉगइन करें।
  • ​लॉगइन करने के बाद अपने कैंडिडेट डैशबोर्ड पर जाकर ‘Result / Score Card’ या ‘Answer Key’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • ​अब दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का चयन करें, जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर फाइनल आंसर की और आपके मार्क्स दिखने लगेंगे।
  • ​इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed