गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, 28 जुलाई है लास्ट डेट, सैलरी 81000 तक, जानें अन्य डिटेल्स
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के अंतर्गत गन्ना पर्यवेक्षक के कुल 1,182 पदों (विज्ञापन संख्या 13-परीक्षा/2026) पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 28 जुलाई 2026 तय की गई है। यदि आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो जाती है, तो उम्मीदवार 4 अगस्त 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार या संशोधन कर सकते हैं।
आयोग: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नाम: गन्ना पर्यवेक्षक
कुल पद 1,182
पदों का वर्गीकरण
1,000 पद सामान्य चयन के माध्यम से
182 पद विशेष चयन (बैकलॉग) के माध्यम से
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक (B.Sc. Agriculture) या उसके समकक्ष डिग्री होनी अनिवार्य है। डोएक (DOEACC) से कंप्यूटर का ‘CCC’ स्तर का प्रमाण पत्र होना भी जरूरी है। इस मुख्य परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो UP PET 2025 की परीक्षा में शामिल हुए हों और उन्हें आयोग द्वारा वैध स्कोरकार्ड जारी किया गया हो।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुल्क मात्र 25 रुपये रखा गया है। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को बाद में अलग से परीक्षा शुल्क देना होगा।
वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रति माह का शानदार वेतनमान और अन्य भत्ते मिलेंगे।
चयन प्रक्रिया : अंतिम चयन PET 2025 के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।होमपेज पर दिए गए गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।अपने PET 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें।अपनी शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।25 रुपये का शुल्क भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर प्रिंटआउट रख लें।
