Thu. Jul 9th, 2026

मिडिल ईस्ट में तनाव, सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव, जानें 9 जुलाई का लेटेस्ट रेट

अमेरिका और ईरान के बीच फिर बढ़े तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आए बदलाव से बाजार में अनिश्चितता का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड (हाजिर सोना) की कीमत गिरकर 4,070 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई है। चांदी 58 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गई है। आज, 9 जुलाई 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में भी सोने और चांदी की कीमतों में उठा-पटक देखने को मिली है।

गुरुवार को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव गिरकर लगभग ₹1,43,350 प्रति 10 ग्राम के बीच देखा जा रहा है।  वहीं, आभूषण बनाने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,31,330 प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,07,550 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

 

चांदी का भाव  ₹2,22,000 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। (कुछ शहरों में चांदी ₹2,26,000 पर भी ट्रेड हुई)। इन कीमतों में जीएसटी (GST), टीसीएस (TCS) और स्थानीय मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं, ऐसे में आपके राज्य, शहर या ज्वेलर्स के पास आभूषण खरीदने के अंतिम दाम अलग हो सकते हैं।

​मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिला है। ​ब्रेंट क्रूड $77.82 प्रति बैरल पर पहुंच गया है। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड $74.29 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी सेना द्वारा ईरान समर्थित ठिकानों पर नए सैन्य हमलों के बाद एक बार फिर तेल के महंगे और आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ गई है। इसका असर भारतीय अर्थव्यवस्था भी पड़ने की संभावना है, चुंकी भारत अपना 85% कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी नीतियों को लेकर हो रही चर्चा बीच डॉलर इंडेक्स मजबूत होकर 100.81 के स्तर पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया ₹95.43 प्रति डॉलर के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।  वैश्विक स्तर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को ऊंचा रखने या उनमें बढ़ोतरी की उम्मीदों को भी बल मिला है। चुंकी जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो निवेशक सोने जैसे बिना ब्याज वाले सुरक्षित निवेश की बजाय बॉन्ड और डॉलर की तरफ रुख करते हैं, जिससे सोने-चांदी पर दबाव बढ़ता है।

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ अंतरिम शांति समझौते को खत्म करने की घोषणा से  बाजार में उथल-पुथल का माहौल है। निवेशकों ने कीमती धातुओं में निवेश फिर कम कर दिया है। यदि ईरान-अमेरिका तनाव और बढ़ता है, तो इसका असर तेल और कीमती धातुओं की कीमतों पर भी देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में सोने में फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed