आज भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स में 500 अंक की बढ़त, निफ्टी में भी हरा निशान, पढ़ें यह खबर
घरेलू शेयर बाजार में 9 जुलाई को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। दरअसल शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंकों से अधिक चढ़कर 77,000 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, निफ्टी भी लगभग 150 अंकों की बढ़त के साथ 24,050 के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया है। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियों के शेयरों में देखने को मिली है। वहीं बुधवार की भारी गिरावट के बाद यह तेजी निवेशकों के लिए राहत लेकर आई है।
दरअसल बाजार की शुरुआत से ही खरीदारी का माहौल बना रहा। कई प्रमुख शेयरों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली, जिससे दोनों प्रमुख इंडेक्स को सहारा मिला है। हालांकि निवेशकों की नजर आज भी वैश्विक बाजारों के संकेतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर बनी हुई है।
एशियाई बाजारों में कैसा है कारोबार?
दरअसल एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिला है। जापान का निक्केई इंडेक्स दो प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा है, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग दबाव में रहे है। दूसरी ओर, अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में कमजोरी दर्ज की गई थी। डाउ जोन्स और एसएंडपी 500 में गिरावट रही, जबकि नैस्डैक मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं विदेशी निवेशकों की गतिविधियों ने भी बाजार का ध्यान खींचा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने करीब 1,963 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की है।
बीते दिन बाजार में थी गिरावट
दरअसल शेयर बाजार में आई यह तेजी ऐसे समय पर देखने को मिली है, जब पिछले कारोबारी दिन बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। वहीं 8 जुलाई को सेंसेक्स 1,677 अंक गिरकर 76,504 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 516 अंकों की कमजोरी के साथ 23,882 के स्तर पर पहुंच गया था। ऐसे में गुरुवार की रिकवरी ने निवेशकों को कुछ राहत जरूर दी है और बाजार में खरीदारी की वापसी का संकेत दिया है। दरअसल आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल और बैंकिंग सेक्टर सबसे मजबूत नजर आए हैं।
