फाइनल रिजल्ट जारी, 1731 उम्मीदवार चयनित, ऐसे करें चेक, जानें लिंक और स्टेप्स
कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती (SSC JE) परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट 9 जुलाई को घोषित कर दिया है। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट चेक कर सकते हैं, जिसे पेपर-1 और पेपर-2 के परफॉर्मेंस के आधार पर तैयार किया गया है। 1731 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। अगला चरण स्लाइडिंग प्रोसेस का होगा।
एसएससी जेई पेपर-1 का परिणाम 7 मार्च को घोषित किया गया था। 7 अप्रैल 2026 को पेपर-2 का आयोजन हुआ था। पेपर-2 के लिए में कुल 15,607 उम्मीदवार वालों को सिलेक्ट किया गया था। जिसमें से 14,062 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 11,052 उम्मीदवारों ने अपनीअपना प्रेफरेंस जमा किया था।
एसएससी जेई फाइनल रिजल्ट के लिए पेपर-2 न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स जनरल के लिए 90, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 75 और अन्य कैटेगरी के लिए 60 है। कुछ उम्मीदवारों की उम्मीदवारी क्षेत्रीय कार्यालय ने अलग-अलग कारणों से रद्द कर दिया है। फाइनल आंसर-की और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जल्द ही जारी किये जाएंगे। जिसे उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Result” सेक्शन में जाकर एसएससी जूनियर इंजीनियर फाइनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों का नाम और रोल नंबर नजर आएगा।
- इसे अच्छे से चेक करें। फिर डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
स्लाइडिंग प्रक्रिया पर भी अपडेट
ज्यादा से ज्यादा खाली पदों को भरने और उम्मीदवारों को निष्पक्ष और योग्यता आधारित अवसर देने के लिए आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए स्लाइडिंग प्रोसेस शुरू किया है। ऐसे उम्मीदवार जो व्यक्तिगत रूप से स्लाइडिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा और अंतिम परिणाम के लिए उन पर विचार नहीं किया जाएगा।
सेलेक्टेड उम्मीदवार स्लाइडिंग प्रक्रिया के लिए जगह, तारीख और स्लॉट को लॉग मॉड्यूल के जरिए चुन पाएंगे। पोर्टल 12 जुलाई से लेकर 14 जुलाई शाम 5:00 बजे तक एक्टिव रहेगा। FRTA में चुने गए उम्मीदवारों की “FIX” और “FLOAT” का विकल्प चुनने के लिए पहचान की पुष्टि संबंधित क्षेत्र कार्यालय वाले शहरों में 20 और 21 जुलाई को की जाएगी।
