Fri. Jul 10th, 2026

अगले 4 दिन तक जारी रहेगा बारिश का दौर, आज इन जिलों में अलर्ट, अबतक सामान्य से 10% ज्यादा वर्षा

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है। अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। आज, शुक्रवार को 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। पन्ना-सतना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटे के दौरान चार इंच या उससे अधिक बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

आगामी दिनों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा, नर्मदापुरम, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, देवास, मंदसौर, नीमच में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। दतिया, भिंड, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • भारी बारिश: पन्ना,सतना।  दतिया, ग्वालियर, छतरपुर और टीकमगढ़ (ऑरेंज अलर्ट)
  • हल्की से मध्यम: भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी।

मध्य प्रदेश बारिश के अबतक के आंकड़े

1 जून से 9 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 10% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। अब तक मध्य प्रदेश में 234.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि सामान्य औसत 212.3 मिलीमीटर है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 9% से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 29% अधिक पानी गिरा है।

  • सामान्य से अधिक बारिश वाले जिले: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, रतलाम, आगर-मालवा, दमोह, डिंडौरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, निवाड़ी, भिंड, मुरैना, श्योपुर।
  • सामान्य से कम बारिश वाले जिले: पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला और टीकमगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed