Thu. Jul 16th, 2026

नयापुरा में जेके लोन हॉस्पिटल तक हटाया अतिक्रमण ठेले और कच्चे-पक्के निर्माण को हटाया, सड़क पर फैला सामान जब्त

कोटा शहर में आज चमन होटल से लेकर जेके लोन हॉस्पिटल की मुख्य सड़क तक फैले अवैध अतिक्रमण और ठेलों को हटाया गया। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के साथ पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा।

नगर निगम के अतिक्रमण विभाग के हेड कॉन्स्टेबल संजीव कुमार ने बताया कि विभाग को अतिरिक्त आयुक्त से इस क्षेत्र में भारी अतिक्रमण और दुकानों के बाहर तक सामान फैलाए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके बाद आज दस्ते ने कार्रवाई करते हुए सड़क सीमा को बाधित कर रहे अवैध ठेलों और सामान को जब्त किया गया।

अतिक्रमण दस्ते में शामिल अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम व्यापारियों के सहयोग के लिए है लेकिन अगर कोई सड़क पर अतिक्रमण करेगा तो उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। जो दुकानदार अपनी दुकान के बाहर डस्टबिन का उपयोग नहीं कर रहे हैं, उन्हें पाबंद किया गया है। सड़कों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ अब सीधे चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम जनता को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, यही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। निगम अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई के बाद स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी और अगले बुधवार तक इस क्षेत्र के हालातों में काफी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed