Thu. Nov 26th, 2026

सीएम डॉ. मोहन यादव ने रखा MP के विकास का रोडमैप, बोले- एक साल में 10 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर आया

सीएम डॉ मोहन यादव ने नई दिल्ली में आयोजित World Leaders Forum 2026 में मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने से लेकर नई अर्थव्यवस्था, ग्रीन एनर्जी और 2047 के विकास लक्ष्यों का रोडमैप सामने रखा। सीएम ने कहा कि कभी मुख्य रूप से कृषि आधारित राज्य के रूप में पहचाने जाने वाले मध्य प्रदेश ने अब उद्योग और निवेश के क्षेत्र में भी तेजी से अपनी जगह बनाई है। बीते एक साल में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर आया है और कई औद्योगिक इकाइयों ने काम भी शुरू कर दिया है।

सीएम डॉ. यादव ने प्रदेश में शुरू किए गए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव मॉडल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले संभाग और जिला स्तर पर निवेशकों तक पहुंचने की इस पहल को सराहना मिली और दूसरे राज्यों ने भी इस मॉडल को अपनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed