इटावा में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:तेज स्पीड में आ रही कार ने युवक को पीछे से मारी टक्कर
कोटा शहर और ग्रामीण में अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत और एक घायल हो गया। शहर के गुमानपुरा थाना इलाके में 52 साल के व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी।वहीं इटावा में तेज स्पीड में बाइक ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मारी, जिसमें उनकी मौत हो गई।
कार ने पीछे से मारी टक्कर
पहला हादसा गुमानपुरा थाना क्षेत्र में कोटड़ी पुलिया के नीचे का है। यहां तेज स्पीड में आ रही कार की टक्कर से 52 साल के राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। \उन्हें एंबुलेंस की मदद से एमबीएस हॉस्पिटल लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है। घायल ने बताया कि वह किसी काम से छावनी गए थे।\इसी दौरान पीछे से कार ने टक्कर मार दी। गुमानपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइक की टक्कर से मौत
दूसरा हादसा इटावा क्षेत्र में हुआ। स्टेट हाईवे-70 पर कोलाना गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे रामकरण भील (70) को टक्कर मार दी। रामकरण अपने गांव से खेत पर जा रहे थे।हादसे में गंभीर घायल होने पर उन्हें सुल्तानपुर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर कोटा रेफर किया गया।यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इटावा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
