लाठियों से पीटा; पत्थर से पति का सिर कुचला गुमला में पति शराब के नशे में कर रहा था मारपीट, सड़क पर आए दुधमुंहे समेत 9 बच्चे
गुमला के फोरी अंबाटोली गांव में पत्नी ने पति की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। मृतक का नाम गंगू उरांव है। गंगू नशे की हालत में घर लौटा था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पत्नी फगनी देवी ने पहले पति के सिर पर लाठी से मारा, इसके बाद पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को मिली। टोटो थाना प्रभारी कुंदन सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल लाठी और पत्थर भी बरामद किया है। मामले में आरोपी पत्नी फगनी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ग्रामीणों के अनुसार गंगू उरांव को शराब की लत थी। वह सुबह से ही नशे में रहता था। नशे की हालत में घर पहुंचने के बाद पत्नी से झगड़ा करता था। बताया गया कि नशे की लत को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि गंगू कई बार पत्नी के साथ मारपीट करता था। उसे जान से मारने का प्रयास भी कर चुका था।

परिवार के अनुसार वह खेती-बारी और मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण करती थी। पति की मौत के बाद अब वह खुद हत्या के आरोप में जेल पहुंच गई है।
दुधमुंहे समेत 9 बच्चे सड़क पर आए
गंगू की मौत और फगनी देवी की गिरफ्तारी के बाद बच्चों के सामने माता-पिता दोनों का सहारा नहीं रहा। बच्चों में सबसे छोटा अभी दुधमुंहा है, जो अपनी मां के साथ जेल गया है। बाकी आठ बच्चों की उम्र करीब एक से 17 वर्ष के बीच है।
परिवार के अनुसार फगनी देवी ही खेती और मजदूरी के सहारे बच्चों की परवरिश कर रही थी। अब उसके जेल जाने के बाद बच्चों की देखभाल और भविष्य को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।