Fri. Sep 4th, 2026

चतरा में उफनती नदी पार कर स्कूल जा रहे बच्चे पुल नहीं होने से टापू बने कई गांव, पानी से घिरे कई घर, एंबुलेंस पहुंचना भी मुश्किल

चतरा जिले में भारी बारिश ने विकास के दावों की पोल खोल दी है। हंटरगंज प्रखंड के पारसिया गांव का दास टोला पूरी तरह पानी से घिर गया है। निजी जमीन पर बांध बनाए जाने से पानी की निकासी रुक गई है। इससे करीब 40 घरों की 300 की आबादी जलजमाव के बीच फंसी हुई है। हालात ऐसे हैं कि घरों से निकलना भी ग्रामीणों के लिए जोखिम भरा हो गया है।

जलजमाव पार करने के दौरान दो बच्चे डूबने से बाल-बाल बच चुके हैं। गांव तक एंबुलेंस पहुंचना भी मुश्किल है। ऐसे में बीमार लोगों और गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचाने में बड़ी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या गंभीर होने के बावजूद अब तक उन्हें कोई ठोस राहत नहीं मिली है। प्रशासन ने जमीन मालिकों को नोटिस जरूर दिया है, लेकिन जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed