IIT बॉम्बे सुसाइड केस एग्जाम हॉल से हॉस्टल तक साहिल ने क्या-क्या किया क्राइम ब्रांच को मिला 15 मिनट का CCTV फुटेज
मुंबई आईआईटी बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या के बाद मौत के मामले में क्राइम ब्रांच को एक अहम सुराग हाथ लगा है। पुलिस ने एक एग्जाम हॉल का सीसीटवी फुटेज हासिल किया है, जहां साहिल रवींद्र वाकोडे को कथित तौर पर नकल करते हुए पकड़ा गया था। पुलिस साहिल की मौत की जांच कर रही है।
क्यों अहम है ये सीसीटीवी फुटेज?
जांच के लिए दोपहर 12:30 बजे से 12:45 बजे के बीच का सीसीटीवी क्लिप अहम था, क्योंकि इसी दौरान वाकोडे को पेपर लिखते समय कथित तौर पर अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। परीक्षा दोपहर 1 बजे खत्म होनी थी।
पुलिस अफसर धर्मवीर बंसोद की अगुवाई में क्राइम ब्रांच की एक टीम जांच के तहत फुटेज की जांच करेगी। उन्होंने उस कमरे की तलाशी पहले ही ले ली है जहां छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी।
घटना को लेकर कैंपस में बंटी हुई है राय
इस घटना को लेकर कैंपस में लोगों की राय बंटी हुई है। जहां कुछ लोगों ने प्रोफेसर के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने संस्थान के नियमों का पालन किया क्योंकि छात्र ने पास बिना इजाजत के अपने पास स्मार्टफोन रखा हुआ था और वह उसका इस्तेमाल कर रहा था। तो वहीं दूसरों ने कैंपस के हालात पर सवाल उठाए हैं।
वाकोडे के एक करीबी दोस्त ने कहा है कि उसे पक्का यकीन है कि मीडिया के कुछ हिस्सों में जातिवाद के जो आरोप लगाए गए हैं, वे सच नहीं हैं। परीक्षा के दिन असल में क्या हुआ था इस बारे में छात्र ने कहा कि उसका दोस्त नकल करते हुए पकड़ा गया था।
साहिल के दोस्त ने कहा, “प्रोफेसर उसे कमरे से बाहर ले गए। इंस्टिट्यूट ने कहा कि उस पर डीएसी (अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति) की कार्रवाई नहीं की गई। मुझे नहीं पता कि उसके बाद क्या हुआ।”
आईआईटी बॉम्बे फैकल्टी फोरम ने डूला का समर्थन किया है। उन्हें सस्पेंड नहीं किया गया है, बल्कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने खुद पद छोड़ दिया है।
