Mon. Nov 23rd, 2026

ऑपरेशन विश्वास’ ने लौटाई मुस्कान, छतरपुर पुलिस ने 38.40 लाख रुपये के 256 गुम मोबाइल किए बरामद, असली मालिकों को सौंपे

छतरपुर  मोबाइल गुम होने के बाद अधिकांश लोग उसके वापस मिलने की उम्मीद छोड़ देते हैं लेकिन पुलिस के “ऑपरेशन विश्वास” ने सैकड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। छतरपुर पुलिस ने सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 256 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे हैं। इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 38.40 लाख रुपए आंकी गई है।

बता दें कि छतरपुर मुख्यालय अंतर्गत पुलिस कंट्रोल रूम स्थित पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। वहीं, खजुराहो अनुभाग में एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल और नौगांव अनुभाग में एसडीओपी अमित मेश्राम ने बरामद मोबाइल फोन संबंधित लोगों को वापस किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *