Mon. May 4th, 2026

दिल्ली से आए फोन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा निरस्त, केंद्रीय मंत्रिमंडल में हो सकते हैं शामिल

इंदौर। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन दौरे के लिए रवाना हो गए थे, लेकिन दिल्ली से फोन आने के बाद उन्होंने उज्जैन, देवास और इंदौर का दौरा निरस्त कर दिया। मंगलवार सुबह वे उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। अब वे दोपहर 3.30 बजे फ्लाइट से दिल्ली के रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *