Sun. Jul 12th, 2026

बारिश ने थामी वाहनों की रफ्तार:बाजौर से रानोली तक 20 मिनट तेज बारिश, कई वाहन चालकों को गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी करनी पड़ी

बादलाें की आवाजाही के साथ माैसम का मिजाज तीसरे दिन मंगलवार काे भी बदला रहा। दाेपहर बाद गाेरिया व रानाेली इलाके में जाेरदार बारिश हुई। 20 मिनट की बारिश में सड़कों पर पानी बहने लगा। बौछारों की रफ्तार इस कदर तेज थी कि वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई वाहन चालकों ने गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी कर ली। इधर, सीकर मुख्यालय पर आधे शहर में बूंदाबांदी हुई।

वहीं रींगस व खंडेला इलाके में भी दाेपहर बाद 10 से 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई। उमस बने रहने से दूसरे दिन भी फतेहपुर में तापमान स्थिर बना रहा। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर मंगलवार काे अधिकतम तापमान 39.0 व न्यूनतम 25.0 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि साेमवार काे अधिकतम तापमान 39.0 व न्यूनतम 23.0 डिग्री रहा। माैसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई तक मानसून सक्रिय हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *