Tue. Jul 7th, 2026

मानसून रूठा:21 साल में सबसे गर्म रही 6 जुलाई, दिन का तापमान 38.1 डिग्री और रात का तापमान 26.9 दर्ज; कल के बाद बारिश की उम्मीद

मानसून की बेरुखी ने 21 साल का रिकाॅर्ड ताेड़ दिया। 6 जुलाई 2021 काे 21 साल में सबसे ज्यादा गर्मी रही है। 6 जुलाई को दिन का तापमान 38.1 डिग्री और रात का तापमान 26.9 डिग्री दर्ज हुआ है। इतना तापमान 21 साल में पहले कभी नहीं रहा है। हालांकि माैसम विभाग ने अब दाे में बारिश शुरू हाेने के आसार जताए हैं।

10 जुलाई से तेज बारिश हाे सकती है। जुलाई में बारिश नहीं हाेने से माैसम गर्म हाे रहा है। मंगलवार काे भी तापमान 38 डिग्री पर गया है। तापमान के अलावा उमस भी दिन भर रही। माैसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया जून में बारिश अच्छी हाे गई थी, लेकिन मानसून के अटकने से फिलहाल बारिश रुकी है। जल्द बारिश हाेने का अनुमान है। अभी रात का तापमान 26.9 डिग्री दर्ज हुआ है। जिले में इस साल मानसून जल्द आया है। मानसून 11 जून काे आ गया था। पिछले साल मानसून 15 जून काे आया था।

अभी तक 11 इंच बारिश
जिले में बारिश अभी थमी है। जिले की सामान्य बारिश 52 इंच है। इसमें इस समय तक पिछले साल 10 इंच बारिश हाे गई थी। इस साल अभी तक करीब 11 इंच बारिश हाे गई है।
आगे क्या : 10 से तेज बारिश
माैसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया धीरे-धीरे सिस्टम सक्रिय हाे रहा है। 8 जुलाई से बारिश शुरू हाे जाएगी। 10 जुलाई से तेज बारिश हाेने के अासार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed