Sat. Sep 26th, 2026

पचमढ़ी की चंपक झील में सैलानी कर रहे बोटिंग:सोमवार से गुरुवार होटलों में 40% डिस्काउंट, क्योंकि भीड़ वीकेंड पर

अनलाॅक के बाद पचमढ़ी सैलानियाें से गुलजार है। मंगलवार को करीब 1200 से 1800 टूरिस्ट पचमढ़ी पहुंचे। हिल स्टेशन की हाेटलाें में साेमवार से गुरुवार तक 40 प्रतिशत और वीकेंड पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है। इसी कारण आम दिनाें की अपेक्षा शुक्रवार, शनिवार और रविवार काे बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। वीकेंड में हाेटलें, जिप्सियां फुल रहती हैं। सैलानियों को पिपरिया तक में स्टे करना पड़ता है। मंगलवार को भी पचमढ़ी में सैलानियों की खासी भीड़ रही। सैलानी जिप्सियों का इंतजार करते नजर आए। शाम को चंपक झील में बोटिंग का आनंद लिया। टैक्सी यूनियन के नीरज जवारिया ने बताया वीकेंड की अपेक्षा इन दिनों सैलानी कम पहुंच रहे हैं। मंगलवार को 180 से 200 जिप्सी की बुकिंग रही।

वेलकम ड्रिंक में काढ़ा
मप्र टूरिज्म के मैनेजर इकबाल खान ने बताया 12 तारीख तक एमपीटी की होटलें फुल है। वीकेंड की 31 जुलाई तक बुकिंग है। होटलों में कोविड के सारे नियमों का पालन हो रहा है। सैलानियों को वेलकम ड्रिंक में काढ़ा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed