Tue. Mar 3rd, 2026

रविवार तड़के हो गई डेढ़ इंच बारिश:दिन और रात का तापमान 2.80 लुढ़का, आज भी बारिश के आसार

शहर में रविवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे बारिश हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को उमस ने बेहाल कर दिया। शाम को फिर फुहारें पड़ीं और हवा चली। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को 1.39 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। शहर में सोमवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी उड़ीसा और उत्तरी आंध्रप्रदेश के तट पर बन गया है। इसके अलावा दो सिस्टम और बने हैं, जो मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। बारिश का असर यह हुआ कि राजधानी में दिन और रात के तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट हो गई। दिन का तापमान 32.9 और रात का 23.0 डिग्री रहा।

ये तीन सिस्टम कर रहे मौसम प्रभावित…

  • रविवार को एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी उड़ीसा और उत्तरी आंध्रप्रदेश के तट पर बन गया है।
  • उत्तरी विदर्भ और उससे सटे छत्तीसगढ़ से एक द्रोणिका गुजर रही है।
  • एक अन्य द्रोणिका राजस्थान से दक्षिण उड़ीसा के बीच से गुजर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *