Fri. Jun 12th, 2026

दौसा दौरे पर आएंगे नितिन गडकरी:16 सितंबर को धनावड़ गांव पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री, दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों का लेंगे जायजा, गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों की जांच करेगी तकनीकी टीम

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 16 सितंबर को दौसा के दौरे पर रहेंगे। वे यहां दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए केंद्रीय मंत्री धनावड़ गांव पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि उनके साथ आने वाली तकनीकी टीम भी रोड के सुरक्षा और मजबूती मानकों की जांच करेगी।

गडकरी के दौरे को लेकर एनएचएआई ने तैयारियां तेज कर दी है। एक्सप्रेस-वे निर्माण के बाद दिल्ली से मुम्बई का सफर सिर्फ 12 घंटे में तय किया जा सकेगा। कई महीने पहले भी एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम बना था, लेकिन कोविड के चलते दौरा कैंसिल हो गया था।

बता दें कि 1350 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस- करीब 5 राज्यों की से होकर गुजर रहा है। इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य 2023 तक रखा गया है। जिसे 90 हजार करोड़ से अधिक की लागत से तैयार किया जा रहा है। यह एक्सप्रेस-वे आने वाले दिनों में जिले के बांदीकुई व दौसा के साथ लगते क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

2019 में इस एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया गया था। बताया जा रहा है कि इसके निर्माण से दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर भी यातायात का दबाव काफी कम हो जाएगा, जिससे दिल्ली से जयपुर जाने वाले को भी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed