पीटीईटी परीक्षा खत्म होते ही सड़कों पर ट्रैफिक जाम:शहीद सर्किल के दोनाें तरफ वाहनों की लंबी कतारों से लगा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत से हटाया
बाड़मेर | जिले में बुधवार को 71 परीक्षा केंद्रों पर पीटीईटी की परीक्षा हुई। इस दौरान करीब 19 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद शहीद सर्किल व सिणधरी रोड पर अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण जाम लग गया। करीब एक घंटे तक शहीद सर्किल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम हटाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
