काल्विन शील्ड स्पर्धा:सुपर लीग में भी उदयपुर का जीत से आगाज; टोंक को 9 विकेट से हराया, मोहित जैन ने गिराए 6 विकेट
काल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता में सुपर लीग के पहले मुकाबले में मेजबान उदयपुर ने अपने पहले मुकाबले में मोहित की घातक गेंदबाजी 44 पर 6 विकेट की बदौलत टोंक को 9 विकेट से शिकस्त देकर पहली जीत दर्ज की। वहीं, जोधपुर बनाम झुंझुनूं बारिश के कारण नहीं हो सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। गुरुवार को फील्ड क्लब पर उदयपुर बनाम झुंझुनूं और करणपुर मैदान पर टोंक के सामने जोधपुर की टीम होगी।
बारिश ने डाली बाधा, 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया लक्ष्य
करणपुर मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टोंक की टीम उदयपुर की घातक गेंदबाजी के सामने 222 रन पर आउट हो गई। इसके बाद बारिश आने के कारण उदयपुर को 22 ओवर में 130 का संशोधित लक्ष्य मिला। जो उदयपुर ने 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। उदयपुर के लिए यश छाजेड़ ने 69 और हर्ष जैन ने 38 रन बनाए
