Mon. Jul 6th, 2026

मानसून सक्रिय:दाेपहर व रात में तेज बारिश, जिले के कई स्थानाें पर हुई हल्की बारिश

हाेशंगाबाद बुधवार काे शहर में दाेपहर के समय आधा घंटा अच्छी बारिश हुई,लेकिन कुछ देर बाद ही तेज धूप निकली। जिले के विभिन्न इलाकाें में हल्की और तेज बारिश हुई। माैसम सहायक वीएस यादव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम से हल्की और कहीं-कहीं तेज बारिश हो रही है।

अगले 48 घंटों में तेज बारिश हो सकती है। इसी के साथ जताई जा रही है हालांकि बादल छाए रहने और लाेकल सिस्टम से कई स्थानाें पर बाैछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इधर बारिश नहीं हाेने के चलते धान की फसल काे बीमारियाें लग रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *