Mon. Jun 29th, 2026

ग्रामीण ओलिंपिक खेल:जिले से अब तक 8069 खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

चूरू राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से नवंबर माह में आयोजित की जाने वाली ग्रामीण ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता के लिए जिले से अब तक 8069 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिला खेल अधिकारी सरस्वती मुंडे ने बताया कि जिले में सबसे अधिक सरदारशहर व सुजानगढ़ के युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया हैैं। सरदारशहर से 1615, सुजानगढ़ के 1302, रतनगढ़ से 1170, राजगढ़ से 1081, बीदासर से 886, चूरू से 925, तारानगर से 1090 युवाओं ने विभिन्न खेलों के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। खिलाड़ी ऑनलाइन व ऑफलाइन 15 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed