Sun. Jun 28th, 2026

शिक्षकाें का निदेशालय पर प्रदर्शन 6 दिस. को:15 सूत्री मांगाें काे लेकर शिक्षकाें का निदेशालय पर प्रदर्शन 6 दिस. को

नागौर राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की प्रांतीय कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री की संयुक्त (वर्चुअल) बैठक बुधवार काे संगठन के प्रदेशाध्यक्ष महावीर सिहाग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 6 दिसम्बर को संगठन के हजारों शिक्षकों द्वारा बीकानेर में विशाल रैली निकालकर शिक्षा निदेशालय पर हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।

जिलाध्यक्ष अर्जुन राम लाेमराेड़ ने बताया कि शिक्षकों की ज्वलंत मांगों को लेकर शिक्षक संघ शेखावत का निदेशालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन हाेगा। शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए पारदर्शी एवं स्थाई स्थानांतरण नीति लागू कर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, प्रतिबंधित जिलों की अवधारणा समाप्त करने, नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, रोके गए महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान करने, पीडी मद का एकमुश्त बजट जारी करने, पैरा टीचर, शिक्षा सहयोगी एवं पंचायत सहायकों को स्थाई करने सहित 15 सूत्रीय मांग पत्र साैंपा जाएगा। शिक्षकों से राज्य स्तरीय रैली में शामिल होकर आन्दोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed