Tue. May 5th, 2026

अब बिना चिंता के आइए उत्तराखंड , अब उत्तराखंड आने के लिए रजिस्ट्रेशन की बाध्यता समाप्त

कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रित होती देख सरकार ने प्रदेश में कोविड प्रतिबंध के तहत लागू की गई तमाम तरह की पाबंदी समाप्त कर दी हैं। इसके बाद अब राज्य के बाहर से उत्तराखंड आने वाले व्यक्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की बाध्यता भी समाप्त हो गई है। साथ ही सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सामान्य दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

इनमें सार्वजनिक स्थानों पर मास्क की अनिवार्यता और छह फीट की सुरक्षित शारीरिक दूरी रखना अनिवार्य किया गया है।प्रदेश मे अप्रैल माह में कोरोना संक्रमण के गति पकडऩे के बाद से सरकार ने कोविड प्रतिबंध लागू किए थे। इनमें प्रदेश में आने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने, रात्रि कफ्र्यू लगाने, शापिंग माल बंद करने व होटल-रेस्टोरेंट में बाहर से आकर खाने पर पाबंदी लगाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *