Wed. Apr 30th, 2025

साल 2021 का अंतिम चंद्रग्रहण चंद मिनटों में शुरू

नई दिल्लीः वर्ष 2021 का अंतिम चंद्रग्रहण अब से चंद मिनटांे बाद शुरू होने जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के पर्व के साथ साल का आखिरी चंद्रग्रहण लग रहा है। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जाएगा जो शाम के 5 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगा। हिंदू धर्म में ग्रहण के समय को अशुभ माना जाता है।
भारत में यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा जबकि बाकी दुनिया में एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्रग्रहण सुबह करीब 11 बजकर 34 मिनट से आरंभ हो जाएगा।
साल 2021 का यह आखिरी चंद्रग्रहण होगा। इस ग्रहण के 15 दिनों बाद ही 04 नवंबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगेगा। 19 नवंबर को चंद्रग्रहण लगने के बाद अगले साल 08 नवंबर 2022 को चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा।
भारत में दिन होने और उपच्छाया चंद्रग्रहण होने के कारण इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *