Sun. May 31st, 2026

कृष्णा और कुमारेश ने फेंका लंबी दूरी तक भाला

केशव सूर्यमुखी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल अधिवेशन का शनिवार को समापन हो गया। महाविद्यालय के संस्थापक पूर्व मंत्री ठा. प्रेम प्रकाश सिंह ने खेल प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र छात्राओं को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।

शतरंज प्रतियोगिता में प्रहलाद कुमार, कैरम में प्रकाश सरदार और सागर कुमार, चक्का फेंक में रीता बाला और बैजनाथ, गोला फेंक में असमत जहां और विचित्र मंडल, भाला फेंक में कृष्णा पांडे और कुमारेश, बैडमिंटन में सागर, राजेंद्र, प्रिया विश्वास और अमीषा दास ने प्रथम स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अनिमेष ने प्रथम, बृजेश ने द्वितीय और मोहित में तृतीय तथा बालिका वर्ग में रीता बाला ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय और अनामिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में महाविद्यालय की टीम ए एवं खो-खो में टीम सी ने बाजी मारी।

महाविद्यालय के संस्थापक प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि सफलता और असफलता दोनों एक ही सिक्के के पहलू हैं। लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने वाले को सफलता अवश्य मिलती है। वहां महाविद्यालय के सचिव शिववर्धन सिंह, प्रबंधक निधि सिंह, प्रभारी प्राचार्य डॉ एमके दास, उज्जवल विश्वास, प्रकाश मंडल, जुगेंद्र सिंह, मीनाक्षी सिंह, उत्तम दास, लेखराज टम्टा, सुरेंद्र कुमार, सुंदर कौर, सुष्मिता सरकार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed