जूनियर लाॅन टेनिस प्रतियोगिता:जूनियर लाॅन टेनिस में एकाक्ष और संकल्प गुजराल ने खिताब जीता
कोटा जिला टेनिस संघ के सहयोग से आयोजित जूनियर लाॅन टेनिस प्रतियोगिता में बालक-12 वर्ष में संकल्प गुजराल ने मेहान को 6-2 से हराकर खिताब जीता। बालक-14 वर्ष में एकाक्ष लालवानी ने आदित्य शर्मा को 7-6 से हराकर खिताब जीता।
बालक -18 वर्ष में विनायक गुप्ता ने नींव गहनिया को 6-0 से हराकर प्रथम, नींव ने रित्विक को 6-4 से हराकर दूसरा एवं रित्विक ने तन्मय डागा को 7-5 से हराकर सैकंड स्थान प्राप्त किया है। बालक युगल वर्ग में तन्मय एवं रित्विक की जोड़ी ने एकाक्ष एवं आदित्य की जोड़ी को 6-1 से, नींव एवं नमन की जोड़ी ने संकल्प एवं आदित्य को 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
