Sun. Nov 22nd, 2026

5 डिग्री पहुंचा स्टेशन का पारा:5 जनवरी से मावठ की संभावना, 3 जनवरी से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ाेतरी

कोटा शहर में पश्चिमी हवाओं के असर से सर्दी का असर जारी है। ठिठुरन के साथ सुबह से गलन बनी है। सुबह से काेहरा छाया रहने से वाहन चालक परेशान रहे। माैसम विभाग के अनुसार अभी 2 जनवरी तक सर्दी की स्थिति यथावत बनी रहेगी। 3 जनवरी से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ाेतरी बनी रहेगी। साथ ही पश्चिमी विक्षाेभ के असर से 5 जनवरी से मावठ की बारिश हाेने की संभावना है।

स्टेशन का न्यूनतम पारा 5 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया। माैसम विभाग के अनुसार शुक्रवार काे शहर का अधिकतम पारा 18 और न्यूनतम पारा 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया। गुरुवार काे अधिकतम पारा 19.9 और न्यूनतम 9.5 डिग्री था। विजिबिलिटी 1 हजार मीटर रही।

आगे क्या? : माैसम विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के अनुसार रविवार काे सर्दी और ठिठुरन बनी रहेगी। 2 जनवरी तक न्यूनतम पारा में गिरावट हाेगी। तीन जनवरी से न्यूनतम पारा में हल्की बढ़ाेतरी बनी रहेगी। पांच और छह और सात जनवरी काे मावठ की बारिश हाेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *