Sun. May 31st, 2026

संभागीय ऑब्जर्वर आरडी मीणा ने इस अभियान का लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रेरित किया

भवानीमंडी नगरपालिका भवानीमंडी में शुक्रवार को आयोजित प्रशासन शहरों के संग शिविर का संभागीय ऑब्जर्वर आरडी मीणा ने निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन को इस अवसर का लाभ उठाने एवं अधिक से अधिक पट्टों के आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ईओ को अधिक से अधिक पट्टों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर जिला प्रशासन को अवगत कराने को कहा।

इस अवसर पर स्टेट ग्रांट के 43 एवं 69 ए के तहत 24 तथा विभिन्न कॉलोनियों के 44 पट्टों सहित 111 पट्टों का वितरण किया गया। नाम हस्तांतरण की 5 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, उपाध्यक्ष अनिल मीणा, पार्षद विनाश अस्तोलिया, हकीम भाई, ललित कुमावत, कालू राठौड़, साबिर हुसैन, सहवरित पार्षद ब्रजराज सिंह आदि उपस्थित रहे। आमजन के आवेदनों के निस्तारण के लिए सहयोग किया। ईओ मनीष मीणा ने बताया कि पालिका द्वारा वार्ड वाइज कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें अभी तक स्टेट ग्रांट के 270 में से 246, कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों के 200 में से 158, 69ए के अंतर्गत 96 में से 63, पूर्व में जारी 77 पट्टों का नवीनीकरण, नाम हस्तांतरण के 109 में से सभी 109 आवेदनों का निस्तारण करते हुए विभिन्न प्रकार के 760 में से 661 आवेदनों का निस्तारण के साथ 72 भवन निर्माण स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। पालिका द्वारा इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में 579 प्राप्त आवेदनों में से 513 आवेदन स्वीकृत कर बैंकों में भिजवाए जा चुके हैं। बैंक द्वारा स्वीकृति होने पर लोन वितरण किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed