भूमि आवंटित करने के आदेश:परवन परियाेजना के काम में आएगी तेजी तेजगढ़ में कंट्रोल रूम के लिए भूमि आवंटित
बारां कलेक्टर राजेंद्र विजय ने ग्राम पंचायत कोटड़ीसूंडा के ग्राम तेजगढ़ में झालावाड़ कंट्रोल रूम एवं भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार उपखंड अधिकारी व तहसीलदार बारां की अनुशंषा, अधिशाषी अभियंता परवन परियोजना बांध खंड द्वितीय झालावाड़ की मांग एवं सहमति तथा ग्राम पंचायत कोटड़ी सूंडा की अनापत्ति के आधार पर ग्राम तेजगढ़ की आराजी खसरा नंबर 187 से 0.20 हैक्टेयर भूमि परवन परियोजना बारां खंड द्वितीय झालावाड़ कंट्रोल रूम एवं भवन निर्माण के लिए निशुल्क आवंटित की है।
