Sun. May 31st, 2026

खेती की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

अल्मोड़ा। नेहरू युवा केंद्र संगठन अल्मोड़ा की ओर से ब्लॉक धौलादेवी में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में खेती की टीम विजेता और खौड़ी की टीम उपविजेता रही। लंबी कूद बालक वर्ग में दीवान सिंह प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय और रितेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में हिमानी आर्य प्रथम, सलोनी आर्या द्वितीय और नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग दौड़ 400 मीटर में पंकज शाह प्रथम, दीवान सिंह द्वितीय और विनोद कुमार तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, कुंदन कुंजवाल, कमल बिष्ट, प्रशांत भैसोड़ा, दिनेश जोशी, राजन बिष्ट, धन सिंह मलारा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed