Wed. Jul 1st, 2026

करौली में 4 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान:सर्द हवा ने लोगों को ठिठुराया, सुबह छाया नजर आया घना कोहरा

करौली जिले में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिले में बुधवार सुबह तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम पारा 7.7 डिग्री था। तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई और लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ। हालांकि धूप खिलने के बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली। जिले में ठंडी हवाएं भी चल रही है।

जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह हल्का और घना कोहरा नजर आया। कोहरे के चलते गाड़ी चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा पूरी तरह साफ हो गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिससे मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *