निर्देश:नगर परिषद सभापति, आयुक्त ने देखा तालाब, मलबा नहीं डालने के दिए निर्देश
टोंक रेडिवास तालाब व शास्त्री नगर के पास स्थित तालाब में आरयूआईडीपी विभाग की ओर से करवाए जा रहे सीवरलाईन के कार्य का मलबा अवैध रुप से डाले जाने सूचना पर मंगलवार को सभापति अली अहमद व आयुक्त धर्मपाल जाट ने मौका निरीक्षण किया। सभापति ने आरयूआईडीपी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर मलबे को तालाब से जल्द से जल्द हटवाए जाने और आगामी में मलबा तालाबो में नही डालने को कहा। इस दौरान सहायक अभियन्ता धर्मेन्द मीणा, कनिष्ठ अभियन्ता पप्पूलाल मीणा, सपोर्ट इंजीनियर सिरीश यादव मौजूद रहे।
