बैठक:जिला स्तरीय टीम ने लाम्बाकलां पीएचसी में बैठक ली
टोंक जिला स्तरीय टीम की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाम्बाकला का निरीक्षण कर संस्थान के स्टाफ के साथ सेक्टर स्टाफ की बैठक ली, बरवास में मुुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिंरजीवी स्वास्थय शिविर का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महबूब खान ने बताया की कोरोना वायरस को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया की जिले सभी स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना के प्रति सजग व सतर्क है। जिले की चिकित्सा संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं जायजा लेने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया, साथ ही उपलब्ध सुविधाओ का जायजा लेकर उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
बैठक में चिकित्सा संस्थान के स्टाफ चिकित्सा प्रभारी, नर्सिंग कर्मी , एएनएम, आशा सहयोगिनियों आदि को निर्देश दिए की सेक्टर के 15 से 18 आयु वर्ग के साथ-साथ प्रिकोशन डोज, प्रथम व द्वितीय डोज से वचिंत लोगो का कोविड टीकाकरण शत प्रतिशत करवाने के निर्देश दिए। गर्भवती महिला की अनिवार्य 4 जांच समय रहते करना आवश्यक व संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना साथ गर्भवती महिला व बच्चों का टीकाकरण शत प्रतिशत करने के साथ पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में समय पर एंट्री करवाने को भी कहा।
